7 अहम श‍हरों को दहलाने के लिये देश में घुस आये हैं आठ-आठ कसाब

lashkar-e-taiba
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश एक बार फिर आतंक ज़द में है। सात अहम शहरों पर आतंक का खतरा मंडरा रहा है। नेता और अभिनेता दोनो आतंकवादियों के टारगेट पर हैं। जी हां मिलिट्री इंटेलीजेंस ने गृह मंत्रालय को ये खुफिया खबर दी है कि प्रमुख आतंकी संगठन लश्‍कर ए तैयबा देश के सात बड़े और अहम शहरों पर हमले की यो‍जना बना रहा है। इस आतंकी हमले के मास्‍टरप्‍लान में अलकायदा भी लश्‍कर के साथ है। खतरे की बात यह है कि आतंक के इस साजिश में कसाब की तरह 8 खतरनाक आतंकी नेपाल के रास्‍ते भारत में घुस चके हैं जिनमें से दो आत्‍मघाती हमलावर हैं।

आईबीनएन 7 न्‍यूज चैनल पर दिखाये गये खबर की मानें तो आतंकियों ने दिल्‍ली, मुंबई, हैदराबाद, बैगलोर, कोलकाता, अहमदाबाद और लखनऊ को टारगेट किया गया है। आतंक के आकाओं की कोशिश है कि वो पहले 7 बड़े शहरों में खून की होली खेलेंगे और फिर दिल्‍ली और मुंबई में नेताओं और अभिनेताओं को बंधकर बनाकर देश की जेलों के कैद आतंकियों को छुड़ाने के लिये सरकार से डील करेंगे। मिलिट्री इंटेलीजेंस ने केंद्र को इस बात से आगाह कर दिया है। हालांकि मिलिट्री इंटेलीजेंस के इस इनपुट पर मुंबई पुलिस ने अभी कुछ नहीं बोला है मगर वह इतना जरुर मान रही है कि खतरों से निपटने के लिये कुछ युवा अधिकारियों को खास ट्रेनिंग दिलाई गई है। सूत्रों की मानें तो ये अधिकारी बंधक सिचुएशन से जूझने में खासतौर से ट्रेन किए गए हैं। ऐसी स्थिति में आतंकियों से निपटना, बंधकों का ख्याल रखना और ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए इन युवा अफसरों को स्कॉटलैंड यार्ड से खास कमांडो और साइकोलॉजिकल ट्रेनिंग भी दी गई है।

मिलिट्री इंटेलीजेंस ने यह भी खबर दी है कि आतंक के इस प्‍लान को अंजात देने के लिये दिल्‍ली और एनसीआर में करीब हफ्ते भर पहले 4 आतंकी दाखिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं आतंकियों ने भारत के 10 बड़े नेताओं की हिट लिस्‍ट भी बनाई है। सूत्रों की मानें तो इन सभी आतंकियों को पीओके में 7 महीने की कड़ी ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग के बाद सभी आतंकियों को करीब एक महीने के लिए खाड़ी देशों में भेज दिया गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस के मुताबिक खाड़ी देशों से ये सभी आतंकी नेपाल पहुंचे फिर वहां से उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से होते हुए देश में दाखिल हुए और फिर ये सभी आतंकी प्लानिंग के मुताबिक अलग-अलग ग्रुप में बंट कर बताए ठिकाने पर निकल गए हैं।

खतरा काफी बड़ा है लिहाजा इससे निपटने के लिये दिल्‍ली में मल्टी एजेंसी सेंटर (मैक) की बैठक हुई है। सूत्रों के मुताबिक इसमें केंद्रीय खुफिया एजेंसी, मिलिट्री इंटेलिजेंस, दिल्ली और मुंबई पुलिस के सीनियर अफसरों के अलावा सभी 7 राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में ये फैसला लिया गया कि इन सभी ठिकानों के अलावा सभी वाइटल इंस्टॉलेशन्स की सुरक्षा फौरन बढ़ाई जाए। उल्‍लेखनीय है कि पूरे देश में त्‍योहार का सीजन शुरु होने वाला है। इस दौरान ही आतंकी अपने नापाक मंसूबे लेकर देश में आते हैं। इस बार भी आतंकियों ने खून खराबा और मातम फैलाने की साजिश रची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+