कोयला घोटाला में 31 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

प्रवक्ता ने बताया कि सीबीआई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, धनबाद, हैदराबाद, नागपुर में लगभग 31 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शुरूआती जांच के अनुसार सीबीआई को कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने सूचित किया कि कुछ कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, जिन्हें खदानें आवंटित की गई थी। इन कंपनियों को खनन कार्य में देरी के लिए नोटिस भेजा गया है।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि कुछ कंपनियों को सन 2005 में कोयला ब्लॉक आवंटन किया गया था, लेकिन अभी तक उन्होंने खनन का कार्य आरंभ भी नहीं किया। सीबीआई इन कंपनियों द्वारा पहले किये गये कामों की भी जांच कर रही है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कोयला ब्लॉक आवंटन को मुख्य रूप से ध्यान में रखा गया है। कोयला ब्लॉक आवंटन में बिचौलियों ने भी जमकर पैसा कमाया।
कुछ कंपनियां तो केवल कोयला आवंटन हासिल करने के लिए ही गठित की गई थीं, इन्होंने आवंटन ज्यादा मुनाफे पर दूसरी कंपनियों को दे दिया था। इस मामले में सीबीआई कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछ-ताछ कर रही है। सीबीआई कोयला ब्लॉक आवंटन में कौन-कौन से मुद्दे शामिल है, इसकी भी जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
