उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा की कड़ी आलोचना

उन्होंने कहा कि पार्टी का गठन करने वाले महान नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने पूरे जीवन में परमिट सिस्टम का विरोध किया था। वह हमेशा से जम्मू-कश्मीर में रहने के लिए परमिट दिए जाने की खिलाफत करते थे। इस तरह महाराष्ट्र में रहने के लिए किसी को परमिट की आश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में रहने और काम करने का पूरा हक है।
ठाकने ने अपनी टिप्पणी शिवसेना के मुखपत्र सामना में की थी। ठाकने ने बिहार के मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा था कि बिहार के लोगों ने यहां आकर जिस तरह का काम किया, उससे उनको शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर बिहार के लोग मुंबई में आकर बसना चाहते है, तो उनके लिए परमिट सिस्टम लागू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस को बिहार में किसी अपराधी को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस की इजाजत लेनी पड़ेगी, तो हमें भी बिहारियों को यहां रहने की इजाजत देने के लिए परमिट सिस्टम लागू करना होगा। गौरतलब है कि यह बयानबाजी राज ठाकरे के उस धमकी भरे व्यक्तव्य से शुरू हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मुंबई में अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की तो वो महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को घुसपैठिया करार देकर उन्हें खदेड़ देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
