ठाकरे के बिहारी 'राज' पर आया सियासी तूफान

राज ठाकरे को बिहारी कहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को अपने बयान वापस ले लेना चाहिए। जिस से प्रोत्साहित होकर राज ठाकरे ने सीमाएं लांघते हुए दिग्गी राजा के बारे में कह डाला कि कांग्रेस ने दिग्विजय को तो सिर्फ गाली देने के लिए रखा है। जिस पर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया आनी स्वाभाविक ही थी उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अपना संतुलन और मर्यादा न खोएं।
तो वहीं बिहारियों को महाराष्ट्र से खदेड़ने के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज ठाकरे को सिरफिरा करार दिया है। राज ठाकरे ने मीडिया को भी नहीं बक्शा उन्होंने हिंदी न्यूज चैनलों को भी धमकाया है कि बिना बात को समझे समाचार न दिखाएं अन्यथा हमें इसे बंद करना आता है।
आपको बता दें कि राज ठाकरे ने प्रश्न किया था कि यहां अपराध कर अपराधी बिहार, उत्तरप्रदेश क्यों भाग जाते हैं? इन राज्यों की सरकारें और केंद्र इस बारे में सोचें।












Click it and Unblock the Notifications