मणिपुर में बम धमाका, एक की मौत

One killed in Manipur bomb blast
इम्‍फाल। मणिपुर के थौबला जिले में आज सुबह हुए बम धमाके में एक लड़के की मौत हो गई। लगभग 4 लोगो के घायल होने की भी सूचना है। धमाके के बाद से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है। वहीं अधिकारियों का मनना है कि यह धमाका उग्रवादियों ने किया है और उनलोगों ने ही बम को नोंगपोक कीथलमनबी इलाके में रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि धमाके का मुख्‍य उद्देश्‍य सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाना था मगर धमाके के समय एक लड़का वहां से गुजर रहा था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उग्रवादियों ने पश्चिमी इम्फाल जिले के लमशांग इलाके और थौबल जिले के येरिपोक टॉप इलाके में कुछ पंचायत उम्मीदवारों के मकानों पर हथगोले फेंके, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि इन हथगोलों में विस्फोट नहीं हुआ।

इम्फाल के कई इलाकों में सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ा दी है। इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल और विष्णुपुर जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं। मालूम हो कि मणिपुर में होने वाले पंचायत चुनाव हमेशा से ही उग्रवादियों के निशाने पर रहे हैं। हालांकि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस कर दी गई है। पूरे इलाके और बार्डर को सील कर दिया गया है तथा तलाशी अभियान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+