दिल्‍ली में भड़की हिंसा, 1 की मौत कई घायल

delhi
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मयूर बिहार फेज तीन इलाके में पुलिस जांच के दौरान एक युवक के घायल हो जाने पर जमकर हंगामा हुआ। युवक को रोकने की कोशिश में पुलिस ने चलते स्‍कूटर पर लाठी फेंककर मारी, जिसके कारण युवक स्‍कूटर समेत गिर गया और जख्‍मी हो गया। घायल युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद लोगों ने मयूर बिहार इलाके में जमकर हंगामा किया, कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस फॉयरिंग में एक युवक की मौत हो गई।

गुस्‍साई भीड़ ने एक पुलिस बूथ को फूंक दिया और एक दिल्‍ली परिवहन निगम की बस में आग लगा दी। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को फॉयरिंग करनी पड़ी। यह घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मोटरसाककिल पर दो युवक सवार थे। पुलिस के इशारा करने पर जब

मोटरसाइकिल सवार ने वाहन नहीं रोका तो एक पुलिसकर्मी ने उसपर लाठी फेंकी, जिसके कारण लाठी मोटरसाइकिल के पहिए में जाकर फंस गई। मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और सवार एक युवक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं पहने थे, इसलिए उनको रोका जा रहा था। पुलिस द्वारा ऐसा भी बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार नशे में थे। गाड़ी रोकने पर उन्‍होंने तेजी से भगाई। इस घटना में सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हंगामे वाली भीड़ ने पुलिस के साथ-साथ मीडियाकर्मियों को भी नहीं छोड़ा। उनकी गाडि़यों में भी आग लगा दी गई। लोगों ने कार, बस और ट्रक सहित 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कई थानों की पुलिस को मयूर बिहार फेस तीन में बुलाया गया। काफी संख्‍या में अतिरिक्‍त पुलिस बल को भी तैनात किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लगभग एक दजर्न आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी और एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+