आसाराम बापू ने नरेंद्र मोदी को ललकारा

खैर पिछले एक दशक से राज्य में पैर जमाये मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का दम आसाराम बापू में है, या नहीं, यह तो वक्त बतायेगा, लेकिन वर्तमान में बाबा उनसे खफा हैं, यही सत्य है। आसाराम बापू सोमनाथ में सत्संग करना चाहते थे, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण प्रशासन ने उन्हें सत्संग करने की अनुमति नहीं दी। आसाराम को लगता है कि इसमें मोदी सरकार का हाथ है।
दरअसल पिछले दिनों आसाराम बापू के अहमदाबाद आश्रम में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। जिससे उन बच्चों के परिवार वालों ने बापू का विरोध किया, उन बच्चों के परिवार वालों का कहना है कि बच्चों की मौत के पीछे आसाराम बापू का हाथ है। लोगों ने सोमनाथ में उनके सत्संग का भारी विरोध किया। जिससे किसी अप्रिय घटना के कारण प्रशासन ने आसाराम को वहां सत्संग करने की अनुमति नहीं दी थी। आसाराम बापू ने विरोध के पीछे मोदी सरकार का हाथ होने की आशंका से उन्हें चेतावनी दी है।
अब देखना यह है कि मोदी इस पर क्या जवाब देते हैं। वैसे सरकारी सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी आसाराम बापू को वैकल्पिक स्थान मुहैया कराने के निर्देश दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications