हरियाणा के स्कूलों में जॉब ओरियंटेड कोर्स

भुक्कल रविवार को झज्जर में अपने निवास स्थान पर क्षेत्र के लोगों से रूबरू होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। शिक्षामंत्री ने कहा कि इस अनूठी परियोजना से हरियाणा में शिक्षा के विकास को लेकर एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा। यह परियोजना नेशनल वोकेशनल एजुकेशन एंड क्वालीफिकेशन फ्रेम वर्क योजना के तहत चलाई जाएगी।
प्रत्येक जिले के पांच स्कूलों में यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। झज्जर के साथ-साथ यह प्रोजेक्ट गुडग़ांव, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, पलवल, मेवात और यमुनानगर जिलों में लागू किया जाएगा। भुक्कल ने बताया कि इस नए प्रोजेक्ट में स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ चार तरह के वोकेशनल कोर्स भी करवाए जाएंगे, जिनमें आइटी, रिटेल, सिक्योरिटी तथा ऑटोमोबाइल शामिल हैं।
इन कोर्स के स्कूली स्तर पर ही करने के साथ विद्यार्थियों को स्कूल से पास आऊट होने के बाद आधुनिक रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त करके मुक्त बाजार में मिलने वाले रोजगार के अवसरों का पूरा लाभ उठा सकेंगे और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications