दिल्‍ली हिंसा: बवाल बढ़ाने के लिये बोतलों में मिल रहे थे पेट्रोल

Delhi violence under control, culprits will be nabbed soon: police
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के मयूर विहार फेज 3 में बीती रात उपद्रवियों ने बवाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो फेज 3 स्थित ही दो पेट्रोल पंपों से बोतलों में भर-भर कर प्रट्रोल लाते रहे और जगह-जगह आगजनी करते रहे। हैरान करने वाली बात तो यह थी कि पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी उपद्रवियों को बोतलों में पेट्रोल देते रहे जबकि बोतलों में पेट्रोल देने पर शख्‍त मनाही है। पुलिस को काफी देर बाद जब इस बात की जानकारी हुई तो पेट्रोल पंपों पर जाकर बोतलों मेंपेट्रोल देने से रोका गया।

स्‍थानीय लोगों और अपने खास सूत्रों की मानें तो गाजीपुर व मयूर विहार में कुछ पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां बोतलों में लोगों को पेट्रोल मांगने पर उन्हें मनाही नहीं की जाती है। पुलिस ने बताया कि बीती रात उपद्रव मचाने में खासतौर पर युवाओं ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिससे स्थिति ने विकराल रूप ले लिया। युवा वर्ग बहुत ही उत्साह से आगजनी, तोड़फोड़ व पथराव करता रहा। वे इस तरह का कार्य करने में आनंद महसूस कर रहे थे। कानून व्यवस्था व पुलिस का भय उन्हें बिलकुल नहीं लग रहा था। अधिकतर स्कूली छात्रों ने ही पूरे इलाके में घंटों तांडव मचाया।

आलम यह था कि शराब से भरे एक ट्रक को लूट लिया गया और फिर ट्रक में आग लगा दी गई। कई स्ट्रीट लाइटों को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया। लोग अपने घरों में छिपकर खिड़कियों से झांक कर बाहर का नजारा देखते रहे। मयूर विहार बीती रात हुए हंगामे और बवाल के बाद फिलहाल शांत है। बताते चलें कि यहां ट्रैफिक पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत की अफवाह से गुस्साए लोगों ने रविवार शाम जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की थी। कुछ गाड़ियों के साथ-साथ एक पेट्रोल पंप को भी फूंकने की कोशिश की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर तक करने पड़े। इस झड़प में पुलिस वालों समेत 29 लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+