टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया आपके मोबाइल पर

एरीजोना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि मोबाइल कई लोगों के हाथों से होकर गुजरते हैं और कई बार इसे अलग-अलग जगहों पर भी रखा जाता है। जिससे आसानी से इसमें कीटाणु पहुंच जाते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक गुड होने के कारण इसकी कभी सफाई भी नहीं होती है।
एरीजोना यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलाजिस्ट चार्ल्स गेरबा ने बताया कि विभिन्न प्रयोगों से यह जानकारी मिली है कि हर वक्त हमारे हाथ में या मुंह के नजदीक होने के कारण भी इस पर कीटाणु जमा हो जाते है। गेरबा के अनुसार इसलिए यह जरूरी है कि मोबाइल को कीटाणु खत्म करने वाले तत्वों से साफ करना चाहिए। इसके पहले एक शोध में लिफ्ट के स्विच को टायलेट से ज्यादा गंदा और कीटाणुयुक्त पाया गया था।
इन रिपोर्ट के आने के बाद संभवत: कई कंपनियां ऐसे क्लीनिंग प्रोडक्ट लांच कर सकती हैं जिससे कि इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी समय-समय पर साफ किया जा सके। मोबाइल पर पाये जाने वाले कीटाणु संक्रमण का कारण होते हैं। मोबाइल अब हमारी जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसलिए अब स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि मोबाइल की साफ सफाई में भी कीटाणुरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया जाय।












Click it and Unblock the Notifications