आजम खां हुए नाराज, छोड़ दिया विभागीय कामकाज

Angry Azam Khan asks officials not to send him files of former ministry
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री और सपा के वरिष्‍ठ नेता आजम खां ने अधिकारियों के रवैये से नाराज होकर विभागीय कामकाज छोड़ दिया है। अखिलेश यादव के सरकार के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कैबिनेट मेत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के रवैयों से परेशान होकर काम काज छोड़ दिया हो। सूत्रों ने बताया है कि आजम खां ने अधिकारियों को सख्‍त हिदायत दी है कि वे उनके पास कोई भी फाइल ना भेंजे। सूत्रों की मानें तो आजम खां को विभाग में अधिकारियों की अनुशासनहीनता कतई पसंद नहीं है। अफसरों को बार-बार चेतावनी देने के बाद आजम खां ने यह ठोस कदम उठाया है।

आजम खां ने साफ शब्‍दों में कहा है कि जब तक विभाग में अनुशासनहीनता रहेगी तब तक उनके लिए विभागीय पत्रावलियां देखना संभव नहीं होगा। वहीं सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि आजम खां के इस फैसले के बाद से उन्‍हें मनाने की कवायद शुरु हो गई है। सूत्रों का कहना है कि आजम के निर्देश पर उनके निजी सचिव ने प्रमुख सचिव नगर विकास को एक पत्र लिखा है। पत्र में मंत्री जी के हवाले से कहा गया है कि विभाग में अनुशासनहीनता है। जब तक विभाग में अनुशासनहीनता रहेगी तब तक उनके लिए विभागीय पत्रावली देखना संभव नहीं होगा।

मंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए निजी सचिव ने प्रमुख सचिव से कहा है किसी भी पत्रावली को मंत्री के आदेशार्थ प्रस्तुत न किया जाए। मालूम हो कि इससे पहले भी यह खबर आई थी मेरठ के प्रभारी मंत्री को पद से हटाए जाने से खफा नगर विकास मंत्री आजम खां ने गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री का पद छोड़ दिया। हालांकि बाद में आजम खां ने कहा था कि मेरे पत्र को लीक किया गया। मैंने इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं लिखी थी, लेकिन मेरा प्रभार छीना गया तो मैंने अखिलेश को पत्र लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+