'अंतिम यात्रा के समय लादेन की छाती पर बैठा था सैनिक'

न्यूज एजेंसी एपी ने ‘नो इज़ी डे' नाम की इस किताब की एडवांस कॉपी खरीदी। इस किताब में लादेन की मौत के समय का गैर अधिकारिक ब्यौरा है। एपी के अनुसार जब कमांडो ओसामा के बेडरूम की ओर बढ़ रहे थे, उस वक्त ओसामा ने बेडरूम के दरवाजे से बाहर झांककर देखा था, उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई थी, लेकिन अधिकारिक ब्यौरे के अनुसार ओसामा को गोली उस वक्त मारी गई थी जब वह बेडरूम की ओर भाग रहा था। उसकी हरकतें देखकर ऐसा लगा की वह हथियार ढूंढ रहा है।
किताब में कहा गया है कि बेडरूम के दरवाजे से झांककर लादेन वापस अपने बेडरूम में चला गया था। नेवी कमांडो उसके पीछे-पीछे आए। बेडरूम में पहुंचकर उन्होंने देखा कि लादेन खून से लतपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। उसक सिर की दाई ओर गोली लगी थी, और पास में दो महिलाएं रो रही थीं। लादेन का शरीर थोड़ा हिलने पर उसके शरीर में कई और गोलियां दाग दी गई, जबकि अधिकारिक ब्यौरे के अनुसार लादेन को तब गोली मारी गई जब वह अपने बेडरूम की ओर भाग रहा था, ऐसी आशंका थी कि वे हथियार लेने जा रहा है।
किताब के ब्यौरों और अधिकारिक ब्यौरों में भारी अंतर ने इस किताब पर विवाद खड़ा कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकाशकों ने इस किताब को पेंटागन को नहीं दिया, जिससे यह जांच की जा सके की कही इसमें कोई गुप्त जानकारी तो साझा नहीं की गई है। अब इस किताब की पड़ताल पेंटागन कर रहा है। बड़ी संख्या में इस किताब के लिए ऑडर मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications