आयकर विभाग के लिये बनायें मैस्कॉट और जीतें 1 लाख रुपए

आपको बता दें कि विभाग अपने सभी तरह के संवाद तथा प्रचार के लिए एक नया प्रतीक चिह्न बनवाना चाह रहा है। वह चाहता है कि उसका नया प्रतीक चिह्न विशेषकर भावी तथा नए करदाताओं को आकर्षित करने और प्रोत्साहित करने वाला हो।
विभाग ने अपने विज्ञापन में कहा है कि यह प्रतियोगिता भारतीय नागरिकों के लिए है। प्रविष्टियां 23 सितंबर तक दाखिल की जा सकती हैं। चयन के लिए एक समिति बनाई गई है। जिसका भी शुभंकर चुना जाएगा, उसे एक लाख रुपये का ईनाम मिलेगा।
इस संबंध में जारी विज्ञापन में कहा गया है कि आप जो भी शुभंकर बनाएं, वह आयकर विभाग के विजन और मूल्यों को प्रदर्शित करे। इसमें कर भुगतान को समाज के आदर्श मूल्य और प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य के रूप में दिखाया जाना चाहिए। साथ ही विभाग को ईमानदार करदाता के लिए दोस्त की भूमिका में नजर आना चाहिए। इस शुभंकर के जरिये विभाग अपनी नए सिरे से ब्रांडिंग भी करना चाहता है। इस प्रतियोगिता से जुड़े नियम व शर्ते निम्न हैं।
यदि आप इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो www.incometaxindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी एंट्री सबमिट कर सकते हैं। डाक द्वारा भेजने के लिये आपको ए-4 साइज के पेपर पर बनाकर आपको साधारण पोस्ट द्वारा पोस्ट बॉक्स नंबर 6005, नई दिल्ली, 110001 पर भेज दें।












Click it and Unblock the Notifications