अजमल कसाब पर रोजाना 3.5 लाख रुपये खर्च

Government spent Rs 3.5 Lakh per day on kasab
नई दिल्‍ली। मुंबई हमलों का एकमात्र जिंदा पकड़ा गया पाकिस्‍तानी आतंकवादी अजमल कसाब पर रोज लगभग 3.5 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है। इस खर्च में कसाब का खाना, सुरक्षा, वकील, दवा खर्च शामिल है। कसाब पिछले 46 महीनों से जेल में बंद है। अगर हिसाब जोड़ा जाए तो उसके ऊपर लगभग 48 करोड़ रुपये के आस-पास खर्च हो चुके है।

कसाब को विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। कसाब ने सजा-ए-मौत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को सही ठहराया था। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आफताब आलम और जस्टिस चंद्रमौलि कुमार प्रसाद की बेंच द्वारा सुनाया गया। कसाब पर हो रहे खर्च को अगर देखा जाए तो वह देश पर आर्थिक बोझ बन बैठा है।

ऑर्थर रोड़ जेल में कसाब को जिस बैरक में रखा गया है, उसको बुलेटप्रुफ बनाने पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च किये गये है। हैरत की बात तो यह है कि 1.5 करोड़ रूपए कसाब की गाडि़यों पर खर्च किया गया है। लगभग 11 करोड़ उसकी सुरक्षा पर खर्च किये गये है। और भी कई तरह के खर्च है जो कसाब पर किये जा रहे है।

अगर हम इन सारे खर्चों को मिला दे तो लगभग 3.5 लाख रुपये उसपर रोज खर्च किये जा रहे है। पिछले साल महाराष्‍ट्र विधालसभा में गृह मंत्री आर.आर.पाटिल ने कसाब पर लगभग 20 करोड़ रूपये खर्च करने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार नये आकड़ों के द्वारा ऐसा भी बताया जा रहा है कि कसाब पर 48 करोड़ से कहीं ज्‍यादा खर्च किया जा रहा है। पुलिस कॉन्स्टेबल तुकाराम ओंबले की बहादुरी के कारण 27 नवंबर 2008 को कसाब पकड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+