कसाब और अफजल गुरु को हो सरेआम फांसी: उद्धव ठाकरे

Kasab should be hanged publicly: Uddhav Thackeray
मुंबई। मुंबई ह‍मले के आरोपी पाकिस्‍तानी आतंकी अजमल कसाब को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। ऐसा मनना है शिवसेना का। शिवसेना चाहती है कि कसाब को सरेआम बीच बाजार में फांसी पर लटकाया जाये। शिवसेना के कार्यकारी अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मांग की कि मुंबई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को पूरे देश के सामने फांसी दी जाये। आपको बताते चलें कि मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि 2001 में संसद पर हुए हमले के आरोपी आंतकी अफजल गुरु को अभीतक फांसी पर क्‍यों नहीं लटकाया गया जबकि सुप्रीम कोर्ट ने उसके मौत की सजा पर मुहर लगा दी है?

उद्धव ठाकरे ने मुंबई हमले के मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कहा कि कहा कि आखिर हम देश के दुश्मनों पर किस बात के लिए दया दिखाएं? वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने उम्मीद जताई कि कसाब को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी। ठाकरे ने कहा कि अफजल और कसाब को एक साथ फांसी होनी चाहिए और वो भी सरेआम। आपको बता दें कि बुधवार को मुंबई हमलो के आरोपी अजमल आमिर कसाब को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली और उसके मौत की सजा बरकरार रखे जाने का आदेश दे दिया गया।

मुंबई हाईकोर्ट के निर्णय पर कसाब ने कहा था कि इस उसके केस की सुनवाई स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष तरीके से नहीं की गई। 10 अक्‍टूबर को कसाब की फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई। उसने मुंबई हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। वहीं दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कसाब की फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुहर लगाए जाने के बाद उसे फांसी पर लटकाने में देरी नहीं की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+