भिवानी में बस चोरी कर तीन को कुचला

Vehicle thieves took away bus and rammed down three in Bhiwani
भिवानी। चोरों के दुस्साहस देखिए, पुलिस चौकी के नजदीक खड़ी रोडवेज बस ही उड़ा ले गए। भागते वक्त मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया, लेकिन इस दौरान बस का पहिया पंक्चर होने से उन्हें उसे छोड़कर भागना पड़ा।

रेवाड़ी खेड़ा निवासी सुंदर पुत्र सुल्तान अपनी पत्नी बिमला एवं पालुवास के संजय के साथ खारियावास गांव में अपने मामा ससुर चंद्रभान से मिलने गए थे। वहां पहुंचने के बाद चंद्रभान की मौत हो गई। इसके बाद देर रात तीनों मोटरसाइकिल पर गांव के लिए लौट पड़े। जैसे ही वे गांव कैरू के समीप शिमली मोड़ पर पहुंचे कि बहल की ओर जा रही चोरी की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क के पास गड्ढे में जा गिरे और वहीं दम तोड़ दिया।

सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने शवों के गड्ढे में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। भिवानी स्थित बंसीलाल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। खारियावास के सरपंच लीला राम ने बताया कि सुंदर अपने दोस्त संजय व पत्नी बिमला के साथ मामा ससुर से मिलने गया था कि रात को लौटते वक्त उनके साथ यह हादसा हो गया।

डीएसपी करता राम ने कहा कि मामले की जांच चल रही है महिला के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया है। बताया जाता है कि रोडवेज की यह बस जुई अनाज मंडी स्थित पुलिस चौकी के पास खड़ी होती है। बीती रात किसी ने इसे चोरी कर लिया और बाद में यह बस कैरू के पास शिमली रोड पर खड़ी मिली। बस के टायरों की हवा निकली हुई है। बस से करीब दो सौ मीटर दूर महिला व दो व्यक्तियों के शव मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+