लखनऊ में पत्रकारों पर हमला, अराजकता का सबूत: भाजपा

Scribes fear for safety in Uttar Pradesh
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यूपी में वर्तमान समय में अराजकता अपनी सभी सीमाएं तोड़ रही है। निरीह बच्चों के गायब होने की घटनाएं पूरे देश में सबसे अधिक हुई है। बलात्कार, महिला उत्पीड़न, आपहरण, भूमाफियों द्वारा कमजोर लोगों की जमीन पर बबात् कब्जा अब दिनचर्या बन चुकी है। दिन-दहाड़े लूट और लूट के दौरान हत्याएं आम समाचार है। श्री सिंह ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में कवरेज के लिए गए दैनिक समाचार पत्र के दो पत्रकारों को जिस तरह से मारा पीटा गया वह पत्रकारों के निर्भीक कार्य करने एवं उनकी सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

मुख्यमंत्री जी ने विश्व विद्यालयों एवं कालेजो के छात्रसंघ चुनावों को लिंगदोह आयोग के निर्णयों के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू करने का आदेश दिया है। इस क्रम में यदि पत्रकार वस्तुस्थिति की जानकारी एकत्र करें तो उन पर जानलेवा हमला किया जाए। इस प्रकार के अपराधी तत्व पूरी तरह निश्चिंत है और क्यों न हो जब उन्हे शासन सत्ता का सर्मथन हासिल है। कुछ दिनों पूर्व अलविदा की नमाज के बाद जिस प्रकार अराजकता लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि महानगरों में फैलाई गई और शासकदल के प्रभाव में प्रशासन मूक दर्शक बना रहा यह पूरे प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है।

इस घटना की कवरेज करने गए पत्रकारों को भी पीटा गया, कैमरे और अन्य उपकरण तोड़े गए थे। इसी की अगली कड़ी विश्वविद्यालयों में पत्रकारों पर हमला है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता लोकतंत्र को मजबूत करने, सरकार और समाज को चेताने और जगाने में कितनी महत्वपूर्ण है। भाजपा समाचार पत्रों, पत्रकारिता की पूर्ण और बिना शर्त कार्य करने के अधिकार की हामी है और इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केन्द्र की यूपीए सरकार जिस तरह कैग जैसी संविधानिक संस्थओं पर हमलावार हो रही है, संविधान को लगातार अपने कृत्यों और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कमजोर कर रही है उसी प्रकार उत्‍तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं पत्रकारिता को दबाने का और अपने राजनैतिक हित साधन के लिए उपकरण बनाने के प्रयास की भाजपा घोर निंदा करती है। सरकार से मांग है कि इस प्रकार पत्रकारों पर हो रहे हमले को मात्र कानून-व्यवस्था का मामला नही समझा जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+