क्या करेंगे शरद पवार, पीएम ने बता दी औकात

प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में सुशील कुमार शिंदे, पी चिदंबरम व एके एंटनी उनका कामकाज देखेंगे। जबकि एंटोनी को नंबर दो बनाने से शरद पवार बेहद नाराज चल रहे थे। अब देखना है कि एंटोनी का कद बरकरार है। अब शरद पवार क्या करते हैं। पिछले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच बैठक में एक फार्मला तैयार किया गया था। उसके अनुसार नंबर दो का पद कांग्रेस अपने पास ही रखेगी पर प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में काम एक समिति देखेगी। पवार को उस समिति का सदस्य बनाया जाएगा। लेकिन कल जब समिति की घोषणा हुई तो पवार का नाम गायब था।
प्रणब मुखर्जी के कैबिनेट में रहते वक्त तक वह नंबर दो की हैसियत के नेता थे, जबकि तीसरे नंबर पर शरद पवार और चौथे स्थान पर एके एंटनी थे, लेकिन नए समीकरण में शरद पवार की हैसियत ज्यों की त्यों बनी रहेगी, लेकिन एंटनी को दो नंबर पहुंच गए थे। कांग्रेस ने स्पष्ट कह दिया है कि 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई राहुल करेंगे और अगर कांग्रेस को बहुमत वाले गठबंधन का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा तो राहुल पीएम होंगे। . पवार के लिए स्थिति साफ है. वे या तो खुद को बदल लें, या अलग हो जाएं। पवार के सामने दुविधा है कि वे क्या करें। यूपीए छोड़ कर जाएंगे तो कोई हैसियत नहीं रहेगी। पवार के पास बहुत सीमित विकल्प है।
मनमोहन सिंह कैबिनेट से प्रणब मुखर्जी की विदाई के बाद नंबर दो की हैसियत को लेकर शरद पवार और सरकार में ठन गई थी। अपनी नाराज़गी का इज़हार करते हुए एनसीपी कोटे से मंत्री शरद पवार और प्रफुल पटेल दोनों कैबिनेट की बैठक का वहिष्कार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications