अमर जवान ज्योति स्मारक को ध्वस्त करने वाला गिरफ्त में

गौरतलब है कि सीएसटी रेलवे स्टेशन और मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के सामने 26 नवंबर, 2008 के आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण किया गया है। असम हिंसा के विरोध में 11 अगस्त को आयोजित रैली के बाद भड़की हिंसा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने इस स्मारक को तोड़ने का प्रयास किया था। इसमें तोड़ने में दो युवक शामिल थे। हालांकि स्मारक को क्षतिग्रस्त करने वाला दूसरा युवक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय ने मंगलवार को बताया कि कादिर ने आजाद मैदान जाने से पहले जोगेश्वरी में हुई एक बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में कथित रूप से असम और म्यांमार में मुस्लिमों के खिलाफ हुई हिंसा पर चर्चा हुई थी। जोगेश्वरी के सीतावाड़ी इलाके में रहने वाला कादिर बेरोजगार है।












Click it and Unblock the Notifications