सोनिया का वार, ब्लैकमेलिंग की राजनीति कर रही भाजपा

sonia gandhi
नई दिल्‍ली। केंद्र में सत्‍तारूढ़ यूपीए एंव उसके प्रमुख घटक कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वार करते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से संसद में हंगामा और ब्‍लैकमेल करने की कोशीश की जा रही है। उन्‍होंने पार्टी सांसदों से कहा कि वह डटकर भाजपा सांसदों का सामना करें। वह भाजपा के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाएं।

कोयला आवंटन घोटाले पर उन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा गैर-जिम्‍मेदाराना और अलोकतांत्रिक आचरण अपना रही है। उन्‍होंने कांग्रेस सांसदों से कहा कि हमको मिलकर सामना करना है। हमने इस सरकार में बहुत सारे अच्‍छे काम करके उपलब्धियां हासिल की है, हमको बचाव नहीं करना बल्कि आक्रामक रूख अपनाना है।

लगातार छह दिन से संसद का काम-काज ठप होने पर सोनिया ने सारा आरोप भाजपा के सिर मढ़ते हुए कहा कि एनडीए ने अपनी राजनीतिक चाल के कारण संसद को बंधन बना रखा है। वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्‍तीफे की मांग राजनीतिक चाल के अनुसार कर रहे हैं। पीएम ने एक विस्‍तृत बयान देकर भाजपा के झूठे प्रचार का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि हम कब तक संसद की कार्यवाही बाधित होते देखते रहेंगे। हम भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। हम कैग की रिपोर्ट के किसी भी प्‍वाइंट पर किसी भी समय चर्चा करने के लिए तैयार है। इसपर चर्चा का सबसे उचित मंच संसद है, लेकिन भाजपा ने इसको बंधन बना रखा है। उन्‍होंने कहा कि संसद चलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण वह उचित भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+