जानिये कांडा ने 3 जहाजों के लिये क्यों रखीं थीं 60 एयर होस्टेस

असल में कांडा को हमेशा से ही अपने इर्दगिर्द लड़कियां रखने का शौक था। शायद यही कारण है कि उसने अपने तीन जहाजों के लिये इतनी भारी संख्या में सुंदर एयर होस्टेस नियुक्त कीं। एमडीएलआर के एक कर्मचारी के मुताबिक कांडा उनका इस्तेमाल सिर्फ अपने जहाजों के लिये ही नहीं करता था, बल्कि अपनी राजनीतिक इच्छाओं को भी उन्हीं के माध्यम से पूरी करता था।
कर्मचारी ने बताया कि जब भी कांडा अपनी किसी राजनैतिक रैली या प्रचार-प्रसार के लिये जाता था, तो अपने साथ एयरलाइंस कंपनी एमडीएलआर की कम से कम 10 से 15 एयर होस्टेस को भी साथ लेकर जाता था। बारी-बारी सभी की ड्यूटी चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिये लगती थी।
कर्मचारी ने बताया कि रैली में ड्यूटी करते वक्त पर इन एयर होस्टेस का काम सिर्फ प्रचार करना ही नहीं बल्कि चुनावी कैमपेन के दौरान कांडा की सेवा करना भी उनकी ड्यूटी होती थी।
हम आपको बता दें कि जूते-चप्पल की दुकान से ऊपर उठकर जब गोपाल कांडा ने प्रॉपर्टी में हाथ डाला तो कुछ ही दिन में करोड़पति बन गया और उसे राजनीतिक दलों ने चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया। एक बार चुनाव जीतने के बाद कांडा अलग-थलग हो गये और दूसरा चुनाव अपने दम पर लड़े। सिरसा से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो चुनाव के प्रचार-प्रसार में एमडीएलआर के लगभग पूरे स्टाफ को लगाया गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications