महिलाओं ने निकाली गोपाल कांडा की शवयात्रा

यह शब्द हरियाणा जनहित कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने गोपाल कांडा की कथित प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने से पहले उमड़ी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहे। कुसुम शर्मा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र और हरियाणा सरकार भ्रष्ट घोटालाबाजों व बेईमानों की महिला विरोधी सरकार है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पिछले दिनों 'अपना घर' प्रकरण के चलते अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं वहीं उनके भ्रष्ट और चरित्रहीन मंत्री शादी का कथित झांसा देकर भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाने में लगे हुए हैं।
आज के प्रदर्शन में महिलाओं के जनसैलाब ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जनता भवन से गोपाल कांडा की प्रतीकात्मक शवयात्रा को शहर के मुख्य चौराहों से ले जाते हुए आखिर में सुभाष चौक पर अग्नि के हवाले कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो० गणेशीलाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस प्रकरण के चलते नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि न तो वे महिलाओं की सुरक्षा कर पा रहे हैं और न ही जनता का भला कर पा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष कुलदीप भाम्भू ने कहा कि पूर्व गृह राज्य मंत्री के गृह जिले में उनके विरोध में उमड़ी महिलाएं दर्शाती हैं कि अब सिरसा में उनके लायक कुछ नहीं बचा है। वरिष्ठ हजकां नेता वीरभान मेहता और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने कहा कि वर्तमान कांगे्रस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है तथा रोज नये-नये घोटालों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है।
भाजपा की प्रदेश महिला अध्यक्ष रेणु शर्मा और पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पालासिंह कम्बोज ने कहा कि प्रदर्शन में महिलाओं की उमड़ी हुई भारी भीड़ दर्शाती है कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार सहन नहीं किए जाएंगे। आज के जोरदार प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महिला अध्यक्ष संतरो देवी, गायत्री, कृष्णा यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, सतीश जग्गा, प्रेस प्रवक्ता पृथ्वी जोशी, संतोष ढुल, राधिका गर्ग, रामदत्ती वर्मा, मूर्ति शर्मा, सीमा रावत, आशा वाल्मीकि, राजबाला, सरोज यादव, डिम्पल, मेम शर्मा, मैना देवी, निर्मला पंचाल, अंगूरी सैनी, हरभजन सिंह पटवारी, ओमप्रकाश फुटेला, श्याम लाल मेहता, मनोहर लाल जांगड़ा, शेरसिंह जांगड़ा, सुरजाराम नेहरा, दलीप बिश्नोई, जे.एस.ओ. जिलाध्यक्ष तरूण भाटी, अमरेन्द्र सिंह बड़ागुढ़ा, सहीराम रावत, प्रदीप कम्बोज एडवोकेट, महेन्द्र कड़वासरा, इन्द्रजीत जज, परसन खोसा, कृष्ण जोतांवाली, विजय धनूर, प्रेमदास चौधरी, राधाकृष्ण शर्मा, अमरीक मौजगढ़, हंसराज कम्बोज, मांगेराम, महेन्द्र शंभु सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications