केजरीवाल के खिलाफ किरण बेदी, नहीं चाहती गडकरी के घर का घेराव

Kiran Bedi against protests outside Gadkari’s house
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। टीम अन्‍ना के अहम रणनीतिकार अरविंद केजरीवाल के फैसलों पर टीम में मतभेद सामने आने लगे हैं। कोल ब्‍लॉक आवंटन मुद्दे पर भाजपा अध्‍यक्ष नितिन गडकरी के घर का घेराव करने का केजरीवाल ने जो फैसला लिया था उसपर किरण बेदी ने असहमति जताई है। किरण बेदी ने टीम अन्‍ना के फैसले के खिलाफ जाते हुए कहा है कि टीम के सदस्‍यों को सिर्फ पीएम मनमोहन सिंह और यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के घर का घेराव करना चाहिए नाकि किसी और राजनेता की। किरण बेदी का कहना है कि जो लोग सत्‍ता से बाहर है उनका विरोध करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। इसी कारण से गडकरी के घर का घेराव नहीं किया जाना चाहिए।

अपको बताते चलें कि केजरीवाल ने बीते रविवार को पीएम और गडकरी सहित तीन मुख्‍यमंत्रियों के घर के घेराव करने का ऐलान कर चुके हैं जिनका नाम कोल आवंटन मामले में प्रकाश में आया है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि रविवार को ही उड़ीसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के घर का भी घेराव किया जायेगा। इन सभी ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कोल ब्‍लॉक की नीलामी न किये जाने का अनुरोध किया था। इसपर केजरीवाल के फैसले से गोपाल राय, प्रशांत भूषण, शांति भूषण ने सहमति जताई थी।

दरअसल भाजपा और सहयोगी दलों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र को ब्लॉक की नीलामी न किए जाने पर चिट्ठी लिखी थी, इससे टीम अन्ना का मानना है कि सभी दल इस घोटाले में शामिल हैं। घर घेरने के फैसले से आम लोगों में संदेश जाएगा कि दोनों ही दलों ने मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया और अब संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। बता दें कि किरण बेदी राजनीतिक दल के गठन के फैसले से भी सहमत नहीं थीं। किरण शुरुआत से ही इस मसले पर टीम की अहम बैठकों में भी शामिल नहीं रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+