कोयले का खनन नहीं हुआ, तो नुकसान कैसा: चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा कि सरकार सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसद न चलने देना गलत है। चिदंबरम ने सवाल उठाया कि जब कोयले का खनन ही नहीं हुआ, तो देश को नुकसान कैसे हो सकता है। उन्होंने भाजपा से अपील की कि सोमवार को संसद की कार्यवाही में बाधा न डाला जाए। शुक्रवार को कोयला घोटाले पर यूपीए सरकार के 3 मंत्री मीडिया वार्ता में सफाई दे रहे थे।
चिदंबरम के बाद प्रेस वार्ता में क्रेंद्रीय कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति करना गलत नहीं है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति ही कर रहा है, जोकि गलत है। जायसवाल ने कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद चलने दे तभी तो जनता तक सच्चाई जाएगी।
उसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन में हर तरह से नियमों का पालन किया गया है। सरकार के तीनों मंत्रियों ने सीएजी रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करने का प्रयास किया है। कोयला आवंटन घोटाले को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया गया है। इसके 2जी स्कैम से 6 गुना बड़ा घोटाला बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications