हरियाणा को मिला सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम अवार्ड

अक्षय ऊर्जा विभाग हरियाणा और हरेडा के महानिदेशक अरूण कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग/ हरेडा हरियाणा में सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम प्रोग्राम लागू करने के लिए एक स्टेट नोडल एजैंसी है। हरियाणा सरकार जागरूकता उत्पन्न करके, विनियामक उपाय और बढावा देने पर प्रोत्साहन प्रदान करके सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम को बढावा दे रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने उद्योगों में सोलर वाटर हीटिंग प्रणाली का उपयोग अनिवार्य किया है, जहां कार्य करने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता होती है।
इनमें अस्पताल व नर्सिंग होम, होटल, मोटलस और बैक्युटहाल, जेल बैरेक, कैंटीन, आवास समिति द्वारा स्थापित आवास परिसर / 500 वर्ग गज आकार के प्लाट पर निर्मित आवास बोर्ड की सभी आवासीय इमारतें तथा उपरोक्त सभी नगरपालिकाओं/ निगमों की सीमाओं के भीतर, सभी सरकारी भवन, आवासीय स्कूल, शैक्षणिक महाविद्यालय, तकनीकी/ शैक्षणिक संस्थानों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पर्यटन परिसरों तथा विश्वविद्यालय, इत्यादि शामिल हैं।
हरियाणा सरकार 8000 रुपये तक के घरेलू सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम पर सबसिडी भी प्रदान करती है और सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर बिजली बिलों में छूट भी मिलती है। इसके अतिरिक्त हरियाणा देश में ऐसा एकमात्र राज्य है, जहां पर 70 प्रतिशत वित्तीय सहायता के साथ सामाजिक क्षेत्र के संस्थानों में सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम स्थापित किए गये हैं। इस कार्यक्रम के तहत धर्मार्थ गृहों, कामकाजी महिला हॉस्टलों, मूक एवं बधिर होस्टलों, खेल होस्टलों तथा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के होस्टलों जैसे संस्थानों में यह सिस्टम स्थापित किए गये हैं।
वर्ष 2011-12 के दौरान प्रदेश में 10149.14 वर्ग मीटर (543550 एलपीडी) की सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम स्थापित की गई, जो उत्तरी भारत के किसी भी राज्य में और एक वर्र्ष में राज्य में स्थापित की गई सर्वाधिक क्षमता वाली प्रणाली थी। वर्ष 2010-11 के दौरान यह स्थापित की गई क्षमता से 31 प्रतिशत से अधिक है। इसके परिणामस्वरूप लगभग 5.43 मैगावाट बिजली की बचत हुई। इस अवसर पर नगर निगम पंचकूला और गुडग़ांव को सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम को लोकप्रिय बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु सम्मानित भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications