जयपुर से दिल्ली अब एसी में सिर्फ 347 रुपये में

प्लेन की तर्ज पर इसमें शौचालय है जो सीडीटीएस तकनीक पर आधारित है। कोच में ही होगी मिनी पेंट्री कार होगी जो लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने में मदद करेगी. कोच में स्वचालित गेट लगाए गए हैं। ट्रेन के एक कोच में 120 यात्री सफर कर सकेंगे। नीचे वाले कोच में 70 और ऊपरी कोच में 50 मुसाफिर बैठ सकेंगे। पूरी ट्रेन एसी चेयर कार है। इसका किराया 347 रुपए तय किया गया है। रोजाना सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से शाम 5.33 बजे रवाना से ट्रेन चलकर जयपुर 10.05 बजे पहुंचेगी।
वहीं, जयपुर से सुबह 6.00 बजे रवाना होकर ट्रेन सराय रोहिल्ला 10.30 बजे पहुंचेगी। बीच में दो-दो मिनट का हॉल्ट दिल्ली कैंट, गुड़गांव, गांधी नगर, जयपुर रेलवे स्टेशन पर दिया गया है। आज शाम को उद्घाटन के मौके पर रेल मंत्री मुकुल रॉय के अलावा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मानव संसाधन विकास एवं संचार व सूचना तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा तीरथ, युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजय माकन, रेल राज्यमंत्री केएच मुनियप्पा व भरत सिंह सोलंकी, राज्य सभा सदस्य जनार्दन द्विवेदी औऱ डा. कर्ण सिंह मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications