जयपुर में बारिश से तबाही, 5 की मौत हजारों प्रभावित

Jaipur inundated after heavy rains, 5 dead
जयपुर। जयपुर में भयंकर बारिश के कारण हालात काफी खराब हो गये है। तेज बारिश की वजह‍ से जयपुर के लंकापुरी में स्थित बस्‍ती इलाका पूरी तरह बह गया, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से अभी भी लगभग 40 लोग पानी में फंसे हुए है। घरों में पानी भर गया है और लोग घर की छतो पर चढ़कर बैठे हुए है।

निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को ऊंचे इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा है। अब जयपुर पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि काफी सालों बाद ऐसी बारिश हुई है। बारिश को देखते हुए डीएम ने आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट कालेजों को बंद करने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने सूचना दी थी कि हल्‍की बारिश होने की संभावना है लेकिन हुआ इसके विपरीत। कल रात जयपुर में 190 मिलीमीटर बारिश हुई। ऐसी भी खबर आ रही है कि जयपुर में दर्जन भर मकान गिर गये है। एयरपोर्ट में पानी घुस गया है। जयपुर आगरा हाईवे को बंद कर दिया गया है। जयपुर का गोविंदपुरी इलाका पूरा पानी से भरा हुआ है। लोग घर की छतों पर बैठे हुए हैं।

जयपुर के यमुनानगर इलाके में भी पूरा पानी भरा हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रशासन की वजह से अभी यहां कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई गई है, क्षेत्र के लोग एक दूसरे की मदद में जुटे हुए है। घरों में पानी भर जाने की वजह से लोगों का सामान बह रहा है। अब लोगों के सामने समस्‍या यह है कि घरों का सामान बचाए या जिंदगी।

फर्नीचर, टीवी, फ्रिज सब पानी में बह रहा है। इस इलाके में लगभग 40 हजार लोग रहते है, और सब इस बारिश से प्रभावित हुए है। लोग पूरी रात डिब्‍बे बाल्‍टियों से पानी निकालते रहे। प्रशासन से मदद न मिलने पर लोग खासा नाराज हैं। प्रशासन और सरकार से नाराज लोग नारेबाजी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+