मोबाइल रिपेयर करने वाले ने भेजे थे अफवाह भरे 20 हजार मैसेज

पुलिस के अनुसार पाशा एक कुशल मोबाइल रिपेयरर है। बैगलोर पुलिस साइबर क्राइम सेल की साइबर फोरेंसिक लैब की मदद से विवादास्पद संदेश और फोटो जनता में फैलाने वालों का पता लगा पायी।
पुलिस ने बताया कि हमने पाशा की दुकान के कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और मोबाइल को सीज़ कर दिया है और इसे साइबर फोरेंसिक लैब भेज दिया है जिससे इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पाशा के अन्य दो सहयोगी तनीज नवाज़ (32) और शाहिद सलमान खान (22) भी बैंगलौर के ही रहने वाले है।
पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन मैसेज और विवादास्पद फोटो को कहां से भेजा गया और इससे जुड़े कौन कौन लोग हैं।












Click it and Unblock the Notifications