दूरदर्शन के पूर्व निदेशक व उनकी पत्नी की हत्या

थियेटर की दुनिया में राधाकृष्णन का काफी नाम था। वह 1999 में रिटायर हुए थे। 79 वर्षीय राधाकृष्ण बरुआ पत्नी दुर्गावती बरुआ के साथ शकरपुर डी ब्लॉक स्थित कृष्णा कुटीर में रहते थे।अपने तीन मंजिला मकान के पहले तल पर रहते थे। बाकी दो मंजिलों में सात किराएदार रहते हैं। अरसे पहले वह दूरदर्शन के ड्रामा और साउंड डिवीजन के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। उनका एक क बेटा मुंबई में रहता है, जबकि एक बेटा और बेटी अपने परिवार सहित नोएडा में रहते हैं। छोटा बेटा डाक्टर है।
मंगलवार शाम को जब नौकरानी घर आई तो दोनों को कमरे में खून में लथपथ पाया। उसने देखा कि अंदर के कमरे में कुर्सी पर दुर्गा देवी का खून से लथपथ शव पड़ा है। राधाकृष्णन का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। दोनों के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। नौकरानी की चीख पर आसपास के लोग आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दूरदर्शन के पूर्व डायरेक्टर का मामला होने के कारण पुलिस के बड़े अधिकारी भी तुरंत पहुंच गए।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर तक उन्होंने उन्हें देखा था। उसके बाद से किसी ने उनको नहीं देखा। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में हत्या का कारण लूटपाट लग रहा है। पुलिस के मुताबिक इस वारदात तीन से चार लोग शामिल थे। ये लोग उनके परिचित रहे होंगे, क्योंकि कमरे में जबरन प्रवेश करने के सबूत नहीं मिल रहे हैं। साथ ही घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने पूरे घर को खंगाला। पुलिस नौकरों से भी पूछताछ कर रही है। नोएडा में रहनवाले उनके बेटे जयकिशन ने बताया कि उनके पिता वहां 1974 से रह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications