आइस रनवे है दुनिया का खतरनाक एयरपोर्ट
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसका रन वे का निर्माण बर्फ को ठीक प्रकार से फैला कर किया गया है। इसका प्रयोग मैकमुर्डों स्टेशन में काम करने वाले खोजकर्ता करते हैं। यहां छोटे- छोटे एयरक्राफ्ट लैण्ड करते हैं, ऐसे में लैण्ड करते समय पाइलेट को प्लेन के भार को ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं भारी होने के कारण बर्फ की परत टूट न जाये। ऐसे में बड़ी दुर्घटना की गुंजाइश हमेशा बनीं रहती है।

यह यूनाइटेड स्टेट्स के अंटार्कटिक कार्यक्रम का मुख्य रनवे है। इस रनवे पर विशेष्ा प्रकार के प्लेन या एयरक्राफ्ट लैण्ड करवाये जाते है। इस रनवे का प्रयोग दिसम्बर के पहले सप्ताह तक किया जाता है, इसके बाद रनवे की बर्फ टूटने लगती है। इस पर 450,000 पाउण्ड का एयर क्राफ्ट लैण्ड कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications