बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका को एमएलए के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेत्री कुनिका लाल ने आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ खोसा ने उनकी सोसायटी में सबके सामने उन्हें साथ गंदी-गंदी गालियां दी और फिर जान से मारने की धमकी दे डाली। कुनिका ने बताया कि सिद्धार्थ खोसा अपने साथियों के साथ था और उन्हें उठा लेने की भी धमकी दे रहा था। आपको बताते चलें कि कुनिका पहले एनसीपी में थीं और करीब साल भर पहले ही उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया था। कुनिका के इन आरोपों पर सिद्धार्थ खोसा ने सफाई देते हुए कहा है कि यह सारा विवाद टिकट बंटवारे को लेकर है।
सिद्धार्थ के मुताबिक नगर निगम चुनाव के दौरान कुनिका लोखंडवाला से कांग्रेस के टिकट पर लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। सिद्धार्थ का आरोप है कि कुनिका टिकट नहीं मिलने का जिम्मेदार उनके पिता को मानती हैं और इसी नाराजगी में उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि कुनिका जिस तरह से आरोप लगा रही है उस तरह वह कभी किसी से बात नहीं करते। खास बात यह है कि यह लड़ाई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की श्रद्धांजलि सभा में शुरु हुई। कुनिका और सिद्धार्थ दोनों ही इस सभा में मौजूद थे। कुनिका का कहना है कि उन्होंने वहां अंधेरी से विधायक बलदेव कोसा से किसी मुद्दे पर सवाल पूछा था जिससे वो नाराज हो गए। वहीं सिद्धार्थ का आरोप है कि कुनिका वहां मौजूद लोगों को मंच पर बैठने के लिए उकसा रही थी। कुनिका के शिकायत परद पुलिस ने सिद्धार्थ के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications