ममता के खिलाफ बोलने वाले पूर्व जज को धमकी

उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी है। जस्टिस बनर्जी ने एक न्यूज चैनल पर ममता के बयान के विरोध में बयान दिया था। आपको बता दें कि ममता बनर्जी इस समय व्यवस्था न्याय व्यवस्था पर उस टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका भी भ्रष्ट है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश ने बताया उनके दरवाजे पर लगी नेम प्लेट को भी उखाड़ दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी की नहीं हुई है। जस्टिस बनर्जी के अनुसार, एक बांग्ला न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने न्याय व्यवस्था पर उठे सवाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसके बाद से ही उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि उनके लैंडलाइन पर भी एक फोन आया था। एक महिला के आवाज में बनर्जी की पत्नी को अभद्र भाषा में धमकी दी गई और न्याय व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर मुंह न खोलने की बात कही गई।
जस्टिस बनर्जी की पत्नी ने कालर आईडी से उक्त नंबर को लिख कर पुलिस को सूचित कर दिया है। जस्टिस बनर्जी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले बुधवार रात को भी धमकी दी गई थी। एक अंग्रेजी अखबार का पत्रकार बताकर असभ्य भाषा में धमकी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications