वनइंडिया की अपील: अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर छोड़कर ना जाएं
असम में हुई हिंसा ने पूरे देश को जख्मी करके रख दिया है। हिंसा के अफवाहों की गूज देश में इस कदर हावी हो गई है कि बैंगलोर, मुंबई, पटना और हैदराबाद सहित कई शहरों से नॉर्थ ईस्ट के लोगों का पलायन शुरु हो गया है। तमाम भरोसे के बावजमद भी पलायन थमने का नाम नहीं ले रही है। देश की संसद और सभी सांसद ये अपील कर रहे हैं कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और देश छोड़कर ना जायें। ऐसे में वनइंडिया भी आपसे अपील कर रहा है कि ये महज एक अफवाह और इसपर जरा भी ध्यान ना दें, जो जहां हैं सुरक्षित है किसी को भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों के पलायन के मुद्दे पर आज लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्य काफी संवेदनशील हैं। असम के कोकराझार या फिर दूसरे राज्यों में जो घटनाएं हुईं, इन घटनाओं का प्रयोग अफवाह फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए, क्योंकि देश की एकता और अखंडता दांव पर लगी है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि पूरा देश उनके साथ है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीधे शब्दों में कहें तो आज संसद ने नॉर्थ इस्ट के लोगों को एक सुर में सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और कहा है कि डरिए मत, आप हमारे हैं। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि इन अफवाहों के पीछे किसका हाथ है। जगदीश शेट्टार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे राज्य में पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
बॉर्डर पार से आया था अफवाह फैलाने वाला एमएमएस
सूत्रों की मानें नॉर्थ ईस्ट के लोगों में दहशत फैलाने वाला एसएमएस सीमापार से आया था। इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से यह आम जनता में फैल गया। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि इस एसएमएस में ईद के बाद उत्तर पूर्व के नागरिकों पर हमले की बात कही गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अफवाह के फैलने के 24 घंटे के भीतर ही 11 हजार पूर्वोत्तर के लोग पलायन कर गये। वहीं हैदराबाद से 1000 और पूणे से 3000 लोग गुवाहाटी के लिये रवाना हो गये।
कर्नाटक में बसे पूर्वोत्तर भारत के निवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर
080-22250999 तथा 080-22942222
डीसीपी (इंटेलिजेंस) वीएस डिसूज़ा: 9480801020
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी: 9663612486
साइबराबाद में बसे पूर्वोत्तर भारत के निवासियों के लिए पुलिस कमिश्नरी के हेल्पलाइन नंबर:
9490617100 तथा 9490617370
हैदराबाद में बसे पूर्वोत्तर भारत के निवासियों के लिए पुलिस कमिश्नरी के हेल्पलाइन नंबर:
040-27852333 तथा 040-23261166












Click it and Unblock the Notifications