पाकिस्तान सरबजीत को खाने में दे रहा है जहर

सरबजीत ने इस पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से उसके पेट में दर्द हो रही है। उसने ऐसी आशंका जाहिर की है कि उसको मिलावटी खाना दिया जा रहा है। सरबजीत की बहन ने इस मामले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस्तक्षेप करने की मांग की है। वकील अवैस शेख ने बताया था कि जब वे जले गये थे तो उन्होंने खाने की जांच की थी। वहां का खाना इतना खराब था कि खाया ही नहीं जा सकता।
आखिर सरबजीत की चिट्ठी में क्या लिखा है
सरबजीत ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि पाकिस्तानी अधिकारी मुझे पागल बनाना चाहते है। मुझे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वे पागल करके मेरी जान लेना चाहते है। उन्होंने बताया है कि जेल में उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है। वहां उनका मजाक उड़ाया जाता है, और भद्दी-भद्दी बाते कही जाती है। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले 3-4 दिनों से खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा है।
खाने में स्लो प्वाइजन देने से मेरा एक हाथ बेजान होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा बाया पैर और हाथ दोनों काफी कमजोर हो गया है, जिसके कारण अब तो हिलाने में भी दिक्कत होती है। दर्द के कारण पूरी रात रोता रहता हूं। मेरे रोने पर वहां के अधिकारी मेरा मजाक उड़ाते है। उन्होंने कहा कि जेल में मुझे धमकी दी जाती है कि जेल से तुम्हारी हड्डी भी भारत नहीं पहुंच पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications