असम हिंसा की अफवाह से बैंगलोर में अफरातफरी, पूर्वोत्‍तर के लोगों का पलायन शुरू

Karnataka
बैंग्‍लौर। कर्नाटक में असम हिंसा से जुड़ी अफवाह फैलने के कारण पूर्वोत्‍तर के लगभग 5000 लोग अपने गृह राज्‍य वापस लौटने की तैयारी कर रहे है, जिनमें पूर्वोत्‍तर के छात्र और वहां के‍ निवासी है। अफरातफरी के माहौल के बीच कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा है कि पूर्वोत्‍तर राज्‍य के कर्नाटक में रहने वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। यहां के हालात बिल्‍कुल सामान्‍य हैं। अगर ऐसी कोई भी स्थिति आती है तो हम उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम करेंगे।

कर्नाटक में फैली अफवाह से पूर्वोत्‍तर के लोग उन पर हमले के डर से वापस लौटने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। बैंगलौर का सिटी रेलवे स्‍टेशन पूर्वोत्‍तर के लोगों से भर गया। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री से घटना का संज्ञान लेने के लिए कहा। कर्नाटक पुलिस ने इस प्रकार की किसी भी घटना के होने से इनकार किया है।

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि पूर्वोत्‍तर के लोग यहां बिल्‍कुल सुरक्षित हैं और हम उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्‍मेदारी लेते हैं। मुख्‍यमंत्री ने आज इस घटना के सन्‍दर्भ में बैठक भी बुलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+