अब संसद के बाहर धरना देंगे: रामदेव

भ्रष्टाचार और काले धन को लेकर अनशन पर बैठे बाबा रामदेव ने सरकार को घेरने के लिए ये कदम उठाया है। उन्होनें कहा कि हमारा अगला पड़ाव संसद भवन है अब वो संसद भवन के बाहर धरना देंगे, जिससे बहरी सरकार को जनता की आवाज सुनाई पड़े।
रामलीला मैदान पर बैठे लोगों का आह्रवान करते हुए उन्होने कहा कि अब बैठने का वक्त बीत चुका है, अत: अब हमारा अगला पड़ाव संसद भवन होगा।
सरकार को धमकी देते हुए उन्होने कहा है कि वह भ्रष्टाचारियों को वह संसद नहीं पहुंचने देंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बाबा ने उसे डूबता जहाज कहा है।












Click it and Unblock the Notifications