अब राहुल गांधी संभालेंगे केंद्रीय मंत्री का पद!

सूत्रों के अनुसार सितंबर में ऐसी फेरबदल संभव है। संसद का मानूसन सत्र भी इस समय तक खत्म हो जाएगा। अगर राहुल गांधी रक्षा मंत्रालय का पद संभालते है तो वह कांग्रेस की नीति निर्धारण कमेटी (कोर कमेटी) में भी शामिल हो सकते है। अभी कुछ दिन पहले ही मनमोहन सिंह ने कहा था कि अगर राहुल गांधी सरकार में शामिल होना चाहते है तो उनका स्वागत है।
पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि राहुल को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे करने से पहले उन्हें किसी अन्य विभाग को संभालने का मौका दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी के पीएम पद को लेकर पहले ही कई बार बयानबाजी हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी में बिखराव की बात की थी, इसके साथ ही पार्टी की समस्याओं का जिम्मेदार राहुल गांधी को ठहराया था।
खुर्शीद ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक विचारों से भटक गयी है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है। इस समय पार्टी को राहुल गांधी की सख्त जरूरत है, लेकिन राहुल पार्टी को नई दिशा देने के काम से कतरा रहे है। उन्होंने पार्टी की समस्याओं का सीधा जिम्मेदार राहुल गांधी को बताया था। खुर्शीद ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी की 2 नंबर की पोजीशन है, लेकिन वह दिशाहीन है और पार्टी को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications