'13 अगस्‍त' से सरकार की तेरहवी की तैयारी शुरू: बाबा रामदेव

baba ramdev
नई दिल्‍ली। योग गुरू बाबा रामदेव और उनके समर्थक आज संसद की तरफ कूच कर सकते है। बाबा ने अपने बयान में कहा था कि वो आज बताएंगे कि रामलीला मैदान से कहा कूच करना है। ऐसी भी आशंका है कि सोमवार को रामदेव समर्थक अपनी गिरफ्तारी दे सकते है। बाबा के इस कदम पर दिल्‍ली पुलिस उनको और उनके समर्थकों को रोकना चाहेगी। कहीं ऐसा ना हो कि बाबा के पिछले आंदोलन जैसा ही प्रशासन का रवैया देखने को मिले। बाबा ने कहा था कि 13 अगस्‍त से सरकार की तेरहवी की तैयारी है।

संसद की तरफ कूच की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अपना रूख सख्‍त कर रखा है। बाबा ने अपनी मांगो के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शाम तक का समय दिया था, जिसको उन्‍होंने नजरअंदाज कर दिया था। इन बात के कारण बाबा सरकार पर जमकर बरसे। उन्‍होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कालाधन छिपाने वाले लोगों को बचा रही है।

बाबा ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि विदेश में कालाधन छिपाने वाले लगभग 50,000 लोगों में अधिकत्‍तर लोग कांग्रेस पार्टी के है, इसकारण सरकार उनपर कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार ने कालाधन छुपाने वाले लोगों का नाम न उजागर करके अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को नकार रही है, इस कारण अब तो हमारा अनशन जेल में ही खत्‍म होगा।

रामदेव ने कहा कि यह हमारी राजनीतिक लड़ाई नहीं है, और जब-तक हम इस भ्रष्‍ट सरकार के शासन को उखाड़ नहीं फेंकते तब-तक हमारा अभियान चलता रहेगा। बाबा के गुस्‍से का प्रभाव 2014 चुनाव में नजर आएगा। बाबा ने आंदोलनकारियों से कहा कि जेल जाने का इतना फायदा तो है कि वहां भोजन-पानी की व्‍यवस्‍था सरकार करेगी। हमने भ्रष्‍टाचार मिटाने के लिए देश को अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+