अयोध्या में बनेगा राष्ट्र गान का अनूठा रिकार्ड

यह अनूठी पहल करने वाले कार्यक्रम के संयोजक आलोक सिंह राणा का कहना है कि देश की स्वतंत्रता के लिए कितने ही लोगों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, क्या हम साल में एक बार दिल से राष्ट्रगान करके देश के प्रति अपना लगाव नहीं दर्शा सकते।
उन्होंने बताया कि यहां स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय इन्टर कालेज के मैदान में 25 हजार लोग सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे। इस राष्टïगान में बच्चों से लेकर बड़े सभी सहभागिता करेंगे।
श्री राणा ने बताया कि इसमें नगर के तकरीबन सभी स्कूल व कालेजों की छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। स्वयं सेवी संस्थाओं से भी स पर्क साधा गया है। कोशिश है कि इसमें अधिक से अधिक लोग शामिल हो और इस अनूठे रिकार्ड का हिस्सा बनें। उन्होंने बताया कि 15 हजार लोगों के एक साथ राष्ट्रीय गान गाने का रिकार्ड आंध्र प्रदेश में हैदराबाद के नाम है। उनकी कोशिश है कि हैदराबाद का रिकार्ड टूटे और अयोध्या का नाम विवादों से हटकर देश से जुड़े।
वह मनाते हैं मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर अयोध्या काफी विवादित रही है। इस शहर ने दंगों के लिए रिकार्ड बनाया है लेकिन अब यह कोशिश यदि कामयाब होती है तो निश्चित ही यह नगरी देशहित में नाम कमायेगी। यह सोच यदि सभी की बने तो फैजाबाद का नाम रचनातमक कार्यो के लिए रिकार्ड बुक में होगा।












Click it and Unblock the Notifications