प्रधानमंत्री को बाबा रामदेव की चेतावनी

baba, manmohan
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार और कालेधन के खिलाफ शंखनाद करने वाले बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री को अल्‍टीमेटम दे दिया है। रामलीला मैदान से आज बाबा रामदेव ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ईमानदार हैं तो वह कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार को आज शाम 5 बजे तक का वक्‍त भी दे दिया है। उन्‍होंने अपनी मांगे मानने के लिए दबाव डालते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात न मानी तो अनशन इसी प्रकार जारी रहेगा।

उन्‍होने अपने मत को स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस से नहीं बल्‍िक भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है। साथ ही यह भी दोहराया कि आजादी के बाद कांग्रेस सबसे ज्‍यादा सत्‍ता में रही लेकिन देश में भ्रष्‍टाचार बढ़ता ही गया, ऐसे में देश की जनता कांग्रेस से बगावत क्‍यों न करे। आन्‍दोलन के चौथे दिन भी देश को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार ही सभी समस्‍याओं की जड़ है। अगर सरकार हमारी मांगों को मान ले तो देश की गरीबी मिट जाएगी।

आज जनता को सम्‍बोधित करते हुए सरकार के खिलाफ बाबा रामदेव अधिक आक्रामक थे, उन्‍होनें कहा कि जो भी भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है वह उनके साथ आ सकता है। चेतावनी भरे लहजे में रामदेव ने कहा कि अगर आज शाम तक सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई न हुई तो वह सबूतों के साथ सरकार की वास्‍तविकता को जनता के सामने रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+