मंत्रियों के खिलाफ सबूत हैं तो एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराते रामदेव

बाबा रामदेव का दावा है कि वे भारत माता को बचाने निकले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में कई मंत्री ऐसे हैं जो देश को जमकर लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कालेधन से जुड़े लगभग 50,000 नाम हैं, लेकिन वो उनके नाम न बताकर उन्हें बचाना चाहती हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग उनकी कैबिनेट से हैं। सरकार डरती है कि अगर वो मज़बूत लोकपाल बिल बना देगी तो उसकी सरकार के 90 फीसदी लोग जेल चले जायेंगे।
बाबा रामदेव ने जनता की तरफ सवाल उछालते हुए कहा है कि क्या इतने भ्रष्ट लोगों को भारत पर शासन करने का अधिकार है। राजनीतिक दलों का आह्रवान करते हुए बाबा ने कहा कि जो भी दल उनका समर्थन करता है वह उनके साथ आये और व्यवस्था परिवर्तन तथा भ्रष्टाचार खत्म करने में उनका साथ दें। बाबा रामदेव ने कहा कि देश की जनता को जगाने का यह आन्दोलन इस तरह आगे चलता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
