पलट गये शिवपाल, कहा चोरी करने को नहीं कहा था
लखनऊ।
अधिकारियों के साथ बैठक में खुलेआम चोरी की नसीहत देने वाले यूपी के पीडब्लूडी मंत्री और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने आज अपने बयान पर सफाई दी। मीडिया के सामने आये शिवपाल ने अपने अजीबोगरीब बयान से यू टर्न ले लिया और कहा कि उन्होंने अधिकारियों को चोरी करने की नसीहत नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और उसे रोकने की बात कर रहे थे। id="toptextpromo">मालूम
हो कि एटा में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्री शिवपाल यादव ने अधिकारियों से कहा कि अगर वह इमानदारी के साथ काम करेंगे तो थोड़ी चोरी कर सकते हैं मगर लूट नहीं। अखिलेश यह बैठक आम जनता की समस्या को जल्द से जल्द करने के लिये कर रहे थे। मंत्री जी की चोरी करने की नसीहत सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारी और जन प्रतिनिधि हक्के-बक्के रह गए। हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने और भी बातें कहीं लेकिन तब तक उनकी नजर मीडिया के कैमरे पर पड़ गई और इसके बाद कैमरे को बंद करा दिया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आज
मीडिया के सामने सफाई देते हुए शिवपाल ने कहा कि वह अफसरों को मेहनत से काम करने और भ्रष्टाचार से लड़ने की बात कर रहे थे। शिवपाल ने मीडिया के सिर ठीकरा फोड़ने में भी देरी नहीं की और कहा की वह मामले को तोड़ मरोड़कर पेश करती है। शिवपाल ने कहा कि उनके बयान का सिर्फ एक हिस्सा ही सामने लाया गया। आपको बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब शिवपाल यादव ने इस तरह का गैरजिम्मदाराना बयान दिया हो। इससे पहले भी निठारी कांड को शिवपाल ने रूटीन की घटना करार दिया था। मालूम हो कि निठारी कांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी।











Click it and Unblock the Notifications