कसाब और जिंदाल आमने-सामने, 1:30 घंटे चली पूछताछ

गुरूवार को महाराष्ट्र सरकार ने कसाब को जिंदाल के सामने लाने की इजाजत दी थी। क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों को एक दूसरे के सामने लाने का फैसला लिया गया था क्योंकि जिंदाल ने पूछ-ताछ के दौरान कुछ अहम खुलासे किये थे। जिंदाल ने मुंबई हमले के आतंकियों को प्रशिक्षण देने और उनको अपने द्वारा हिंदी सिखाये जाने की जानकारी दी।
पूछताछ के दौरान जिंदाल ने बताया कि उसकी अमेरिकी नागरिक एंव लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य डेविड हेडली से मुलाकात हुई थी। डेविड भी मुंबई हमले का अभियुक्त है। सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबु हमजा उर्फ अबु जिंदाल महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है। उसको दिल्ली से महाराष्ट्र लाया गया था। सउदी अरब से निर्वासन होने के बाद उनको दिल्ली पुलिस ने एक अन्य मामले में हिरासत में ले लिया था। जिंदाल 13 अगस्त तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में रहेगा।
जिंदाल कई मामलों का आरोपी है। जैसे 2006 औरंगाबाद हथियार बरामदगी मामला, सन 2010 का जर्मन बेकरी विस्फोट, नासिक पुलिस अकादमी पर हमला आदि शामिल है। कसाब ने पूछ-ताछ के दौरान बताया था कि जिंदाल ने उसको और अन्य 9 साथियों को हिंदी सिखायी थी। कसाब ने यह भी बताया कि जिंदाल ने मुंबई हमले के लिए हमलावरों को कराची समुद्रतट तक छोड़ने भी आया था, लेकिन जिंदाल ने इससे इंकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications