लखनऊ में कोर्ट परिसर में मिले चार जिंदा बम

लखनऊ पुलिस के मुताबिक बम मिलने की खबर सुबह करीब 11 बजे मिली जब कोर्ट परिसर में हजारों लोग आ चुके थे। तामम लोग अपनी रजिस्ट्री करवाने आये थे तो कोई एफिडेविट बनवाने तो कई अपने कानूनी कार्यों के निपटारे के लिये। मौके पर भारी मात्रा में वकील भी थे। यानी अगर इनमें से एक भी बम फटता तो भारी तबाही मचती।
कोर्ट परिसर में पहला बम मिलने की खबर से अफरातफरी मच गई। लोग वहां से निकलने लगे। कई अदालतों की तारीखें मुलतवी कर दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें बॉम्ब स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और बमों को निष्क्रिय करने के प्रयास शुरू कर दिये।
ताज़ा अपडेट के लिये बने रहें हमारे साथ।












Click it and Unblock the Notifications