1500 रुपए प्रति किलो बिक रही हिल्सा मछली

Hilsa fish prices soar to Rs 1500 per kg
दिल्ली (ब्यूरो)। कोलाकात के बाजारों में हिल्सा मछली कीमत 1,500 रुपये तक पहुंच गई है। आशंका है कि हिल्सा की कीमत जल्द ही शेयर बाजार की तरह २००० पार करने वाली है। फिलहाल गुजरात से हिल्सा मछली आ रही है। अगर बांग्लादेश से जल्द मछली की सप्लाई नहीं हुई तो इसी सप्ताह इसकी 2000 पार कर जाएगी।

हिल्सा का क्या जलवा है कि हम इसी से समझ सकते हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश के दौरे के समय कहा था कि वे तो शाकाहारी हैं लेकिन हिल्सा के लिए वे मांसाहारी बन सकते हैं। यह बांग्लादेश का राष्ट्रीय मछली है । बांग्ला देश से चमचमाती हिल्सा मछलियां फिलहाल नहीं आ रही है। कुछ समय के लिए बांग्लादेश ने पाबंदी लगा दी है। दो साल पहले थोक बाजार में इसकी कीमती प्रति किलो 400 रूपये थी। पिछले साल इसकी कीमत 700 रुपये थी।

अब यह 1500 रुपये किलो है। पिछले दो साल से बांग्लादेश में अच्छी बारिश के कारण नदी से अच्छी मात्रा में हिल्सा मछली मिल रही थी। इस साल मानसून ने धोखा दिया है। इस बार गंगा ( हुगली) नदी और नर्मदा में भी हिल्सा कम हैं। बंगालियों के भोजन में यह मछली पहली पसंद है। हर कोई जानता है बंगाली परिवारों के भोजन में इलिश ठाट बाट का प्रतीक माना जाता है। इस बार हालात अलग हैं। बंगाल में हिल्सा के लिए हाहाकार मच गया है। आम आदमी हिल्सा खाने की बात सोच भी नहीं पा रहा है।

मानसून के कम रहने के कारण देश में मछलियों के प्रजनन पर खराब असर पड़ा है। इसे यों समझ सकते हैं गंगा नदी से इस साल 20 हजार टन से भी कम मछली पकड़ी गई है, जबकि पिछले साल का आंकड़ा लगभग 60 हजार टन था। देश विभाजन के साथ पद्मा नदी पाकिस्तान ( अब बांग्लादेश) के हिस्से में चली गई और यहां इस नदी की हिल्सा सामान्य बंगाली भद्रजनों की रसोई से गायब हो गई थी। लेकिन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास से पद्मा नदी की हिल्सा देश को मिलने लगी। है। वैसे ममता को खुद हिल्सा मछली बेहद पसंद है।

हिल्सा, प्रजनन के दिनों में समुद्र से नदियों में आती है। दशक पहले जब गंगा की यह दुर्गति नहीं हुई थी, हिल्सा बंगाल की खाड़ी से निकल कर सुंदरवन डेल्टा होते एक हजार किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए इलाहाबाद तक पहुंच जाती थी। अब हिल्सा यूपी और बिहार की बात तो छोड़िए बंगाल के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गई है। वह इससे आगे नहीं जाती। जाहिर है इसकी वजह प्रदूषण है। हिल्सा की कीमत में तभी कमी आएगी जब बांग्लादेश हिल्सा की खेप शुरू करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+