शिंदे के फिल्मी ताने पर जया को आया गुस्सा, मांगनी पड़ी माफी

मालूम हो कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे जब असम हिंसा पर एक लिखित रिपोर्ट के जरिये जवाब दे रहे थे तभी जया बच्चन ने आपत्ति जताई। जया ने कहा कि सरकार यह बताए कि उसने असम हिंसा पर अब तक क्या कार्रवाई की है? जया की आपत्ति पर शिंदे ने कहा कि मेरी बहन यह गंभीर विषय है। यह फिल्म का विषय नहीं है। शिंदे के यह कहते ही विपक्ष के सदस्य उग्र हो गए। उन्होंने शिंदे से अपने शब्द वापस लेने की मांग की।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा कि यह ऎसा सदन हैं जहां अलग अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले लोग आते हैं। ऎसे लोगों के अचीवमेंट पर टिप्पणी करना सही नहीं है। विपक्ष के हंगामे के चलते शिंदे को माफी मांगनी पड़ी और अपने शब्द वापस लेने पड़े। शिंदे ने कहा कि अगर जया जी मेरे शब्दों से आहत हुई है तो मैं सॉरी कहता हूं। वह मेरी बहन जैसी है।












Click it and Unblock the Notifications