कहते हैं जिन्न छोड़ता है दिल्ली का इमाम

खुर्जा का एक युवक अपनी मां का इलाज कराने कुछ माह पूर्व लालपुर चितौला गांव स्थित छोटी मस्जिद के इमाम हाफिज उस्मान के पास पहुचा था। तीन महीने मे युवक की मां सेहत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि उसके घर के बाकी लोग भी बीमारी की चपेट मे आ गए। इस युवक को किसी ने समझा दिया कि इमाम जिन्न छोड़ता है। घर के लोगों ने मान लिया कि इमाम इलाज करने के बजाए जिन्न छोड़ कर पूरे परिवार को बीमार कर रहा है।
इसी से गुस्साए महिला के घर वालों ने लालपुर चितौला गांव में इमाम के घर में घुसकर मारपीट की। बीच बिचाव मे आई इमाम की पत्नी तबस्सुम की भी जबरदस्त पिटाई की। हालाकि उस्मान लगातार कह रहे थे कि मैं कोई जिन्न नहीं छोड़ता। मारपीट की सूचना पर पहुची पुलिस ने इमाम से पूछताछ की है। इमाम ने मारपीट करने वालों पर घर मे लूटपाट का आरोप लगाया है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि लूटपाट नहीं की गई सिर्फ इमाम की पिटाई की गई। युवक के घर वाले अभी भी कह रहे हैं कि इमाम ने जिन्न से परिवार को बीमार कर दिया है। वे डाक्टर के पास नहीं जा रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें समझाया कि डाक्टर से इलाज कराओ, लेकिन वे कहते हैं कि यह जिन्न की दी हुई बीमारी इसे डाक्टर नहीं ठीक कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications