रोटी तो दे चुकी अब मोबाइल देगी सरकार, लोकल कॉल होगी फ्री

Free mobile phones for all poor families
नई दिल्‍ली। सरकार की नजर में अब देश के गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत नहीं बल्कि मोबाइल की जरूरत है। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार गरीबों को तोहफे के रूप से मोबाइल देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 15 अगस्‍त को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुफ्त में मोबाइल देने की घोषणा कर सकती है।

सरकार के इस कदम को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की एक रणनीति बताया जा रहा है। जिस देश की आधी से ज्‍यादा आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है, उसकी प्राथमिक जरूरत मोबाइल कैसे हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्‍सप्रेस' के अनुसार सरकार की इस योजना का नाम होगा 'हर हाथ में फोन'।

इस योजना पर सरकार को भरोसा होगा कि यह भी इंदिया गांधी की 'गरीबी हटाओ' योजना जैसी कारगर होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि यूपीए सरकार ने 7 हजार करोड़ की इस योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हर परिवार को फोन दिया जाएगा। ऐसा भी खबर है कि फोन पर 200 मिनट का टॉक-टाइम भी फ्री में दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस योजना से गरीबो की ताकत बढ़ेगी, लेकिन जानकारों का मानना है कि इस योजना से सरकार गरीबों का वोट बैंक के लिए आकर्षित करने की कोशीश कर रही है। वैसे तो इस योजना की मीडिया में खासा आलोचना चल रही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनका कहना है कि इससे गरीब परिवारों का काफी भला होगा। कुछ भी हो लेकिन अब देश के गरीब भूखमरी, कुपोषण, अशिक्षा, बेरोजगारी आदि भूल जाएं और सरकारी मोबाइल पर अपना ध्‍यान केंद्रीत करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+