हरियाणा पुलिस ने शुरू की गोपाल कांडा की तलाश

Haryana police issues notice to Gopal Kanda
गुड़गांव। दिल्ली पुलिस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा रवाना हो गई। गोपाल कांडा के हरियाणा में गुडग़ांव, हिसार व सिरसा के विभिन्न ठिकानों पर तलाश करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रखाना कर दिया गया है। गोपाल कांडा ने पूछताछ के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया है।

जाहिर है कि इस मामले में पुलिस कांडा के प्रति नरमी बरतने में मूड में नहीं दिख रही है। गीतिका की मौत का सच जानने के लिए दिल्ली पुलिस ने गोपाल कांडा को आज पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी पी. करुणाकरण बुधवार सुबह गीतिका के घर पहुंचे। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष भी गीतिका के घर पहुंचे।

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर बुधवार को दिल्ली बुलाया है। साथ ही प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने अब एफआईआर में कांडा के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (धमकी देना) को भी जोड़ दिया है।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरण ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने एमडीएलआर कंपनी के लीगल एडवाइजर अंकित अहलूवालिया और कंपनी की एमडी अरुणा चड्डा से पूछताछ की। दोनों से गीतिका और कांडा के बीच के रिश्तों और पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की गई। अरुणा का नाम सुसाइड नोट में ही सामने आया था, जबकि गीतिका के मोबाइल फोन, लैपटॉप, आई-पैड व अन्य निजी सामानों की जांच के बाद अंकित अहलूवालिया की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।

सोमवार रात को नोटिस भेजकर उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने अंकित और अरुणा को मंगलवार सुबह 9 बजे थाने में आकर रिपोर्ट करने को कहा था। दोपहर बाद अंकित ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा। हालांकि अरुणा चड्डा रात को थाने पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अरुणा से तफ्तीश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे गीतिका को बीते कुछ दिनों से धमकी मिलने का पता चला है। इसे देखते हुए पुलिस ने धारा 506 को एफआईआर में जोड़ दिया है।

गीतिका के परिवार को मिली सुरक्षा- इस बीच, पुलिस ने गीतिका के परिवारवालों को सुरक्षा मुहैया करा दी है। दिल्ली पुलिस के दो जवान 24 घंटे गीतिका के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पुलिस के मुताबिक गोपाल कांडा से जान का खतरा होने की शिकायत पर पुलिस ने यह निर्णय लिया है। महिला आयोग की टीम गीतिका के घर पहुंची:गीतिका की मौत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम गीतिका के घर पहुंची। तीन सदस्यों वाली इस टीम ने गीतिका के परिवारवालों से पूछताछ की। महिला आयोग की टीम इस मामले में जल्द ही कांडा से भी पूछताछ करेगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+