असम में हिंसा जारी, अबतक 65 मौतें

कोकराझाड़ जिले के रानीबुली गांव में कुछ लोगों ने एक समूह ने गोलीबारी की जिसमें 3 लोग मारे गये तथा 2 लोग घायल हो गये। घायलों को गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अल्पसंख्यक समूह के मारे जाने के बाद लगभग 500 लोगों ने मिलकर बेलटोली के राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। कोकराझाड़ जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है।
असम के पुलिस महानिरीक्षक एलआर बिश्नोई ने बताया कि बोडो चरमपंथियों ने कोकराझार जिले के रानीबुली गांव में कल रात अंधाधुन गोलीया चलाना शुरू कर दी, जिसमें 3 लोंगों की मौत हो गयी जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बिश्नोई ने बताया कि मरने वाले तीनों धुबरी जिले के लाखीगंज के रहने वाले है। वहां फिर से आगजनी की खबरे आई है।
कल रात फिर से कुछ मकानों को आग के हवाले कर दिया गया है, मौके पर पुलिस पहुंचकर हालात की संभाल ली। इस घटना के चक्कर में एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोकराझार, चिरांग और धुबरी में बोडो आदिवासियों और अल्पसंख्यक समूह के बीच झड़प के कारण हिंसा हो रही है। यहां पर सुबह एक और शव बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications